Lok Sabha Election 2024- पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने महिलाओं संग किया डांस, ड्रम भी बजाया, देखें वीडियो

एएनआई, नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा में महिलाओं के साथ डांस किया। सार्वजनिक रैली के दौरान उन्होंने नृत्य के साथ-साथ ड्रम भी बजाया। बता दें कि शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान हुआ था।<

4 1 9
Read Time5 Minute, 17 Second

एएनआई, नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा में महिलाओं के साथ डांस किया। सार्वजनिक रैली के दौरान उन्होंने नृत्य के साथ-साथ ड्रम भी बजाया। बता दें कि शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान हुआ था।

loksabha election banner

प्रदेश में कुल 81.91 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अगर सीटों की बात करें तो कूचबिहार में 82.17, अलीपुरद्वार में 79.76 और सबसे अधिक मतदान जलपाईगुड़ी में 83.66 प्रतिशत दर्ज किया गया है। चार जून को मतगणना होगी।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में दूसरे चरण में 26 करोड़पति समेत 80 प्रत्याशी मैदान में, सबसे अधिक इनकी संपत्ति, 17 उम्मीदवार 10वीं भी पास नहीं

हाल ही में यह बयान रहा चर्चा में

शुक्रवार को ममता बनर्जी ने एक विवादित बयान दिया था। जिसकी चर्चा खूब हुई थी। दरअसल, उन्होंने प्रवासी श्रमिकों को नागरिकता जाने का डर दिखाया था। ममता ने अन्य राज्यों से ईद मनाने पश्चिम बंगाल पहुंचे श्रमिकों से मतदान करने के बाद वापस जाने की अपील की थी।

उन्होंने कहा था कि 'मैं ईद मनाने पहुंचे सभी प्रवासी श्रमिकों से अनुरोध करना चाहूंगी कि कृपया बिना मतदान के वापस न जाएं। अगर आपने आने वाले दिनों में मतदान नहीं किया तो वे आपका आधार कार्ड और आपकी नागरिकता छीन लेंगे। मैं यहां नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू नहीं होने दूंगी, जैसे मैंने असम में लागू नहीं होने दिया।'

यह भी पढ़ें:देश में 2500 से ज्यादा राजनीतिक दल, लेकिन सिर्फ 10 पार्टियों के पास 86% लोकसभा सीटें

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

बिहार के पूर्वी, पश्चिमी चंपारण,शिवहर, सीतामढ़ी सहित इन 19 जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना

बिहार में एकबार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now